घर के सामने खेल रहा था मासूम, मौत बनकर आया ट्रैक्टर और कुचलकर चला गया

घर के सामने खेल रहा था मासूम, मौत बनकर आया ट्रैक्टर और कुचलकर चला गया

बदायूं। घर के सामने खेल रहे एक मासूम को ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। डेढ़ साल का मासूम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मामला दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव अकबरपुर का है। गांव निवासी अनिल का डेढ़ साल का बेटा लवकुश बुधवार को अपने घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर लेकर आया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लवकुश के ऊपर से उसे कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto