...जब मुस्लिम बच्चियों ने भी गाया, 'अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्'

...जब मुस्लिम बच्चियों ने भी गाया, 'अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्'

सब की बात न्यूज। कन्याएं देवी का स्वरूप होती हैं। छोटी छोटी बच्चियों का ये वीडियो देखकर ये सत्य भी लगता है। जिस भक्ति भावना से बच्चियों ने कन्हैया का स्तुति गान 'अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्' गाया, उसे देखकर यही लगता है कि बच्चों को संस्कार देने में कभी कोताही नहीं करनी चाहिए। ये वीडियो तब और खास हो जाता है जब यह स्तुति करने वाली बालिकाओं में से कुछ मुस्लिम भी हों। 

यह वीडियो चन्दौसी के जीनियस गर्ल्स स्कूल का है जो बिना किसी प्रयोजन के बस यूं ही बना लिया गया और यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, जीनियस गर्ल्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चियों को एक कठिन संस्कृत शब्दों का गीत तैयार कराया गया। गीत को पूरे मनोभाव से तैयार करके छात्राओं ने दो घंटे में ही उसका फाइनल पेश कर दिया। शुक्रवार को बच्चियां जब स्कूल वैन से शाम को अपने घर वापस जा रहीं थीं, तभी उन्होंने सीखे गए प्रार्थना गीत की प्रैक्टिस वैन में ही करनी शुरू कर दी। बहजोई की ओर जा रही वैन में गाए जा रहे गीत को अध्यापिका अदिति शर्मा ने मोबाइल फोन से ऐसे ही शूट कर लिया। (आप भी देखें वीडियो) -


देखते ही देखते बच्चियों का यह वीडियो इतना वायरल हुआ कि देखने वालों की संख्या 24 घंटे में दस हजार पार कर गई। संस्कृत शब्दों, 'अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम्, राम नारायणम् जानकी वल्लभम्' की इन पक्तियों को मुस्लिम छात्राओं रादिया और दानिया ने भी पूरी रुचि और लगन से गया। ये दोनो बच्चियां इस्लामनगर क्षेत्र की हैं। उनके अलावा आरोही, अनिका, आयुषी, सानवी, अनाया, अंबे, अदिति, पूर्वी, शताक्षी भी शामिल रहीं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto
  • user by Anonymous

    Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska

    quoto