...तो क्या गूगल पर ढूंढ रहा था मौत का 'आसान तरीका', व्यापारी की मौत के मामले में सामने आया नया एंगल
SAB KI BAAT
Feb 13 2026
3070
व्यापारी ने खुद ही खरीदा था नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर और सल्फास की डिब्बी
अब तक ये बातें आईं सामने, अभी चली रही जांच
सबकी बात न्यूज
बदायूं। शहर के मोहल्ला ब्राह्पुर निवासी घी व्यापारी अमन की मौत के मामले में अब तक की जांच में जो बातें सामने आई हैं, वह आत्महत्या की तरफ ही इशारा कर रही हैं। हालांकि परिवार वाले कह रहे हैं कि अमन की हत्या की गई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो सकती है। खास ये है कि यह बात भी सामने आ रही है कि अमन कई दिनों से गूगल पर 'मौत के आसान तरीकों' के बारे में सर्च कर रहा था।
-----
ये है मामला
बदायूं। शहर के मोहल्ला ब्राह्पुर निवासी अमन का शव अलापुर में सड़क किनारे खड़ी कार में मिला था। उसकी जेब से सल्फास की डिब्बी मिली थी। सूत्रों के मुताबिक यह डिब्बी सीलपैक थी। बताया जा रहा है कि उसके मुंह पर पॉलिथीन बंधी थी, जिससे होकर एक पाइप नाइट्रोजन गैस के सिलिंडर से जुड़ा था। अमन के परिवार वालों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन उसमें भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
-------
कैसे चलाते हैं सिलिंडर, इसका भी किया था पता
बदायूं। बताया जा रहा है कि अब तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमन कई दिनों से गूगल पर मौत के आसान तरीकों के टॉपिक पर सर्च कर रहा था। सूत्रों का ये भी कहना है कि जांच में शामिल की गई सीसीटीवी फुटेज में यह भी सामने आया है कि अमन ने खुद ही शहर की एक दुकान से नाइट्रोजन गैस का सिलिंडर खरीदा था। उसने दुकानदार से सिलिंडर को चलाने संबंधी जानकारी भी ली थी। सल्फास की डिब्बी भी उसने शहर से खरीदी थी। ऐसे में अब तक के क्लू आत्महत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं। हालांकि पूरी सच्चाई तभी सामने आएगी जब पुलिस की जांच पूरी हो जाएगी।




Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
