शहर की सड़कों पर बदहाली के निशान...पालिका को सुध नहीं, जनता परेशान

शहर की सड़कों पर बदहाली के निशान...पालिका को सुध नहीं, जनता परेशान

अखिल भारतीय सनातन बोर्ड ने नगर पालिका ईओ को ज्ञापन देकर की समस्या के निदान की मांग

सबकी बात न्यूज

बदायूं। अखिल भारतीय सनातन बोर्ड के प्रतिनिधि मंडल ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें जनता की समस्याओं से अवगत कराया और लंबे समय से टूटी हुई शहर की सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कराने की मांग की। 


शुक्रवार को ईओ से मिले प्रतिनिधिमंडल में बोर्ड के जिलाध्यक्ष जितेंद्र साहू ने कहा कि शहर के मध्य की प्रमुख सड़कें जैसे दिनेश चौक-गांधी ग्राउंड चौराहे से जफा की कोठी, जफा की कोठी से पथिक चौक, गांधी ग्राउंड मंदिर वाले चौराहे से सुभाष चौक और सुभाष चौक से आर्य समाज चौक तक की सड़के पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इनसे होकर हजारों लोग, स्कूली बच्चे और मरीज रोजाना गुजरते हैं जिससे उन्हें भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 


कार्यकारिणी प्रमुख उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि इन सड़कों पर आए दिन दो पहिया वाहन चालक फिसल कर गिर जाते हैं जिससे वाहनों पर पीछे बैठी महिलायें व बच्चे चुटैल हो जाते हैं।

प्रशासनिक प्रमुख विजय रतन सिंह ने कि सड़कों से उड़ती धूल और मिट्टी से आसपास के दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं। संगठन सचिव अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि यह मार्ग एंबुलेंस वाहन द्वारा जिला चिकित्सालय से मरीजों को प्रतिदिन बरेली ले जाने, और स्कूल बसों और तिपहिया वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों का मुख्य मार्ग है, अतः इस मार्ग को तत्काल बनाए जाने की आवश्यकता है। 

ईओ ने सभी मार्गों को होली के त्योहार से पहले ही बनाए जाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में डॉ. सुशील गुप्ता, चंद्रदेव वर्मा, वागीश यादव, ओमप्रकाश कश्यप, अमित कश्यप, केएम गुप्ता, मुकेश कश्यप, मनोज चंदेल, डॉ. अमर सिंह,राकेश गुलाटी आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto