'कोई ज्यादा किराया मांगे तो दुकान पर भीगा जूता तैयार रखो, किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है....'

'कोई ज्यादा किराया मांगे तो दुकान पर भीगा जूता तैयार रखो, किसी माई के लाल में हिम्मत नहीं है....'

वीडियोः व्यापारियों के सम्मेलन में उसावां नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता के बिगड़े बोल

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष का बयान बना चर्चा का विषय

बदायूं। उसावां में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता का एक बयान उस समय चर्चा का विषय बन गया जब उन्होंने व्यापारियों से नगर पंचायत कर्मियों के लिए अपनी दुकानों पर भीगा जूता तैयार रखने की बात कही।

( वीडियो देखने के लिंक पर क्लिक करें)

https://www.facebook.com/share/v/1CST8t37DH/

उसावां में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल बदायूं उद्योग व्यापार मंडल का कार्यक्रम रखा गया था। यहां नगर पंचायत की दुकानों के किराये का मुद्दा उठा तो मंच पर भाषण देने आए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र गुप्ता ने व्यापारियों का पक्ष करते हुए कह डाला कि नगर पंचायत की दुकानों का किराया कोई जबरदस्ती मांगने आये तो दुकानों पर भीगा जूता तैयार रखो। किसी माई के लाल की हिम्मत नही हुई जो किराया ज्यादा मांगे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के इस बयान की काफी आलोचना हो रही है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto