गतिविधियां
रविवार को होगा 'मेधा' का सम्मान...सांस्कृतिक समारोह की मचेगी धूम
SAB KI BAAT
Apr 27 2024
2580
बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती से संबद्ध बाल कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर के समस्त सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों का प्रतिभा सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह 28 अप्रैल यानी रविवार को अपराह्न तीन बजे से आयोजित किया जाएगा।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कालिका प्रसाद गंगवार ने बताया कि विद्या भारती विद्यालयों के कक्षा अरुण से लेकर इंटरमीडिएट तक के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान होगा। कार्यक्रम अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, मुख्य अतिथि राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य वक्ता गुलाब देवी, शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख राजकुमार सिंह सेंगर ने सभी अभिभावकों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT