'मेरी मां नगर पंचायत की अध्यक्ष है....जो चाहूंगा वही होगा, इधर आया तो जान से मार दूंगा'
SAB KI BAAT
Mar 25 2025
5090
वजीरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष नूर सबा के बेटे व पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बदायूं। खेत से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष के व्यक्ति ने खुद को नगर पंचायत अध्यक्ष का बेटा बताते हुए दूसरे पक्ष के व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने आरोपित व्यक्ति व उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदवारी निवासी महीपाल पाठक द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि उसका खेत गाटा संख्या 850 है। मंगलवार को वजीरगंज के वार्ड संख्या तीन निवासी जहीर अहमद दो जेसीबी व चार ट्रैक्टरों के द्वारा उसके खेत से मिट्टी उठवाने लगा। जहीर के साथ उसका पिता जखीर अहमद भी था। आरोप है
कि जब महीपाल ने उनसे ऐसा करने से मना किया तो दोनों ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं और मारपीट पर आमादा हो गए। रिपोर्ट के अनुसार, जहीर ने महीपाल से कहा कि जैसे उसने उसके खेत में जबरन नाला बनवा दिया वैसे ही मिट्टी भी उठवाएंगे। इधर आए तो जान से मार देंगे। आरोपित ने यह भी कहा कि उसकी मां नगर पंचायत अध्यक्ष है और वह जो चाहेगा वही पूरी नगर पंचायत में होगा। महीपाल की तहरीर पर पुलिस ने जहीर और जखीर अहमद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-------
वीडियोः आंवला मार्ग पूरी तरह धंसा, आवागमन बंद
बदायूं। ये पूरा मामला खेत में नाले का पानी छोड़े जाने का है। बताया जाता है कि नगर पंचायत ने बगैर पीडब्ल्यूडी की अनुमति के वजीरगंज-आंवला मार्ग को काटकर नाले का पानी महीपाल के खेत में छोड़ दिया। नतीजतन यह मार्ग मंगलवार को पूरी तरह धंस गया और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। हालत ये है कि पूरे रोड पर खाईनुमा गड्ढा हो गया है। (देखें वीडियो)
लोगों का कहना है कि बरी वाले महाराज से आगे का रोड पूरी तरह धंस गया है, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
