इस जिले में 'रील' बनी चार लोगों की मौत की वजह...बच्चा डूबा तो बचाने में तीन की और गई जान

इस जिले में 'रील' बनी चार लोगों की मौत की वजह...बच्चा डूबा तो बचाने में तीन की और गई जान

लखीमपुर खीरी। एक ही परिवार के पांच लोग नहाने के दौरान घाघरा नदी में डूब गए। बताते हैं कि सभी सदस्य नहा चुके थे लेकिन कुछ लोग रील बनाने में लग गए। पहले 12 साल का एक बालक डूबा, जिसे बचाने में तीन और लोगों की जान चली गई। 

जिले के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के तेलियार में एक परिवार के कुछ लोग सोमवार सुबह घाघरा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इनमें गांव बोकरिहा निवासी 52 वर्षीय पच्चो देवी, 17 साल की टिया, 26 वर्षीय सत्यम, 12 वर्षीय कान्हा तथा उसकी बहन नैनी शामिल थे। बताते हैं ये सभी लोग नहाकर निपट चुके थे लेकिन उसके बाद कुछ लोग रील बनाने में लग गए। इसी दौरान 12 साल का कान्हा नदी में पैर फिसलने से डूब गया। इसके बाद वहां चीखपुकार मच गई तो भीड़ एकत्र हो गई।

इधर कान्हा को बचाने के लिए सभी लोग एक के बाद एक नदी में डूब गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक पच्चो देवी, कान्हा, टिया और सत्यम की मौत हो गई जबकि नैनी की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto