स्पा सेंटर में बना रखा था 'थाइलैंड'...पुलिस का छापा पड़ा तो...
SAB KI BAAT
Jun 03 2024
3760
सब की बात न्यूज। यहां स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। खास बात ये कि यहां थाइलैंड से लड़कियां लाकर उनसे यह गंदा काम कराया जा रहा था। पुलिस ने जब यहां छापा मारा तो कई युवतियों को बरामद किया।

मामला झारखंड की राजधानी रांची का है। यहां लालपुर थाना क्षेत्र के ली डिजायर मॉल में चल रह बैम्बू इंटरनेशनल स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। सूचना के आधार पर सोमवार को पुलिस ने यहंा छापा मारा। जैसे ही पुलिस यहां पहुंची तो बचने के लिए स्पा सेंटर से भागते नजर आए। छापेमारी के दौरान लड़के और लड़कियों समेत 14 व्यक्तियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। पुलिस ने स्पा सेंटर से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की। पुलिस जांच में वेश्यावृत्ति के धंधे में शामिल एक अंतरराष्ट्रीय गठजोड़ का पता चला है। बताते हैं कि पुलिस ने यहां से थाईलैंड की तीन, दिल्ली की दो, पश्चिम बंगाल की चार, नेपाल की एक और एक स्थानीय लड़की को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि थाइलैंड से लड़कियों को पर्यटक वीजा पर रांची लाया जा रहा था और स्पा सेंटर में उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, यह भी पता चला है कि इसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT