'जांच चल रही है'...ये नहीं चलेगा, कितने दिन में पूरी करेंगे जांच, इसका चाहिए जवाब

'जांच चल रही है'...ये नहीं चलेगा, कितने दिन में पूरी करेंगे जांच, इसका चाहिए जवाब

पशु प्रेमी ने सीएमएस को पत्र भेजकर की मांग, जिला अस्पताल के वार्ड की दुर्दशा का मामला 

सीएमएस ने पांच कर्मचारियों की वेतन वृद्धि रोकने के लिए दिए हैं आदेश

बदायूं। सिर में कीड़े पड़े मिले व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती करने के बाद वहां की अव्यवस्थाओं की पोल एक वीडियो ने खोलकर रख दी। मामला ऊपर तक जाने के बाद सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह ने दो स्टाफ नर्स समेत पांच कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगाते हुए जांच के आदेश डॉ. श्रीपाल को दिए हैं। 

जिला अस्पताल के वार्ड की दुर्दशा का वीडयो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की हर तरफ छीछालेदर हो रही है। मामले की जांच के आदेश तो कर दिए गए हैं लेकिन हर बार की तरह कई दिनों तक अधिकारियों का जवाब हर बार की तरह यही रहने वाला है कि 'जांच चल रही है।'

ऐसा हर मामले में होता है और इस मामले में भी ऐसा ही होने की आशंका है तो ऐसे में पशु प्रेमी और लीगल एंड सोशल वारियर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव विकेंद्र शर्मा ने सीएमएस डॉ. कप्तान सिंह को पत्र भेजकर मांग की है कि इस विषय के संबंध में सीएमएस द्वारा नियुक्त किए गए जांच अधिकारी का नाम सहित जांच की समय सीमा से भी अवगत कराया जाए कि कितने समय में यह जांच पूरी की जाएगी। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली मच गई है। 

------

मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-

- घरों के शौचालय भी इससे साफ होते हैं...पर, ये हमारे 'जिला अस्पताल' का एक वार्ड है

https://sabkibaat.in/post/even-toilets-in-homes-are-cleaned-with-this---but-this-is-a-ward-of-our--district-hospital-


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto