(वीडियो) खौफः पति को पता चली पत्नी की प्रेम कहानी तो प्रेमी को बुलाकर करवा दी पत्नी की शादी
SAB KI BAAT
Apr 09 2025
7350
फर्रुखाबाद। मेरठ में सौरभ राजपूत समेत कई जगह हुईं पतियों के हत्या की घटनाओं के बाद पतियों में एक अनजाना खौफ घर कर गया है। ऐसे में फर्रुखाबाद में एक ऐसा मामला आया, जिसमें पति ने खुद ही अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी। कचहरी में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो पति ने अपनी पत्नी को आशीर्वाद भी दिया।
कासगंज जिले के पटियाली क्षेत्र के गांव नगला कछिया निवासी राहुल की शादी करीब दो साल पहले फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला धनी निवासी यादराम की बेटी वैष्णवी के साथ हुई थी। कुछ समय तक तो दोनों का वैवाहिक जीवन ठीक चला, लेकिन बाद में झगड़े होने लगे। इसके बाद वैष्णवी अपने मायके
---------
प्रेमी युगल की शादी का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://www.facebook.com/share/v/1A7QSNPT98/
---------
आ गई। इसी बीच राहुल को वैष्णवी के मनोज के साथ प्रेम संबंधों का पता चला। इसके बाद राहुल वैष्णवी को लेकर तहसील पहुच गया और एक वकील के माध्यम से यह शपथपत्र दिया कि वे दोनों अलग-अलग रहना चाहते हैं। आवश्यक प्रक्रिया के बाद वैष्णवी और मनोज की शादी भी राहुल ने अपनी मौजूदगी में कराई। यहां वैष्णवी ने मनोज को वरमाला पहनाई तो अपने पहले पति राहुल के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। यहां दोनों पक्षों को जानने वाले लोग भी मेरठ कांड का उदाहरण देते हुए चुटकी लेते दिखाई दिए।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
-
by Anonymous
Is haramkhor ka hisab to uper wala hi karega। Neeche wale Kuch n kar payenge iska
SAB KI BAAT