'पुलिस विभाग में लगवा देंगे नौकरी' ...झांसा देकर ठग लिए दो लाख

'पुलिस विभाग में लगवा देंगे नौकरी' ...झांसा देकर ठग लिए दो लाख

बदायूं। पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो लाख रुपये ठग लिए गए। ठग ने व्यक्ति की बेटी की नौकरी लगने का झांसा दिया था।

उझानी क्षेत्र के गांव भदरौल निवासी कालीचरण शर्मा का कहना है कि करीब डेढ साल पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने उनसे कहा था कि वह उनकी बेटी की नौकरी पुलिस विभाग में लगवा देगा। उसने नौकरी लगवाने के एवज में दो लाख रुपये की मांग की थी। आरोपी उनकी पहचान का था। उन्होंने उसे दो लाख रुपये दे दिए लेकिन बेटी की नौकरी नहीं लगी। इसके बाद उन्होंने आरोपी से उनके रुपये लौटाने को कहा लेकिन उसने रुपये नहीं लौटाए। आरोप है कि ज्यादा कहने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto