'तू हलाला भी करेगी और मुझसे निकाह भी'...विधवा भाभी को दबोचकर बोला देवर, किया दुष्कर्म का प्रयास

'तू हलाला भी करेगी और मुझसे निकाह भी'...विधवा भाभी को दबोचकर बोला देवर, किया दुष्कर्म का प्रयास

महिला ने जेठ समेत परिवार के ही एक व्यक्ति पर लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

सबकी बात न्यूज

बदायूं। जिले के एक गांव की विधवा महिला ने अपने ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले जेठ के साथ हलाला करने तथा देवर के साथ शादी करने का दबाव बनाते हैं। एक दिन देवर ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और दुष्कर्म करने का प्रयास भी किया।

मामला उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला की शादी साल 2015 में हुई थी। एक दुर्घटना में साल 2024 में पति का इंतकाल हो गया। महिला के दो बेटे हैं। पति की मौत के बाद ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर देवर से निकाह करने का दबाव बनाते हैं। ससुराल वाले कहते हैं कि वह पहले उसके जेठ, परिवार के ही एक अन्य व्यक्ति तथा इमाम से हलाला कराए तब उसका निकाह देवर से करा देंगे। 

महिला का आरोप है कि विगत 28 फरवरी को उसका देवर बहाने से घर में घुस आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। देवर ने उसे जमीन पर पटक दिया और उसके कपड़े खींचकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। देवर ने उसे धमकी दी कि 'तू हलाला भी करेगी और मुझसे निकाह भी।' महिला का कहना है कि उसके चीखने पर बच्चे उठ गए, जिसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद करके देवर से बचाया। इसके बाद उसका देवर वहां से भाग गया। महिला ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 




Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto