मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा लखनऊ का इमामबाड़ा

मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने देखा लखनऊ का इमामबाड़ा

कक्षा नौ के बच्चों के एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन

सबकी बात न्यूज

बदायूं। मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-9 के विद्यार्थियों को नवाबों का शहर कहा जाने वाले लखनऊ का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, वास्तुकला और नवाबी संस्कृति के व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराना था। 

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विश्व प्रसिद्ध बड़ा इमामबाड़ा और उसकी विस्मयकारी भूल-भुलैया को देखा। गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों ने बिना स्तंभों के बने विशाल हॉल के पीछे के वैज्ञानिक रहस्यों और ‘एंपलीफायर’ तकनीक वाली दीवारों के बारे में

(वीडियो में देखिये, बच्चों ने कैसे किया एंज्वाय)- 

जाना। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने छोटा इमामबाड़ा, रूमी दरवाज़ा और क्लॉक टॉवर का भी अवलोकन किया। इस भ्रमण में इतिहास के शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इतिहास की बारीकियों को नोट किया और स्थापत्य कला के सुंदर चित्रों को अपने कैमरों में कैद किया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा कुकरैल वन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मगरमच्छों की लुप्तप्रायः प्रजातियों, पुराने पेड़ों, स्थानीय पक्षियों तथा म्यूजियम और इंटरप्रिटेशन सेंटर का दौरा करते हुए जानकारी अर्जित की गई।

--------

निदेशिका ने कहा- 'अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक'

बदायूं। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस यात्रा को शिक्षा और मनोरंजन का एक सटीक संगम बताया। उन्होंने कहा कि मेरा सदैव यह मानना रहा है कि ‘अनुभव ही सबसे बड़ा शिक्षक है’। जब हमारे विद्यार्थी किताबों में पढ़ी गई वास्तुकला को साक्षात अपनी आंखों से देखते हैं, तो उनका ज्ञान स्थायी हो जाता है। लखनऊ की यह यात्रा केवल एक पिकनिक नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों की विरासत, उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण और हमारी मिली-जुली संस्कृति को समझने का एक माध्यम थी। हम चाहते हैं कि हमारे विद्यार्थी न केवल आधुनिक शिक्षा में अव्वल रहें, बल्कि अपनी जड़ों और गौरवशाली इतिहास से भी उतने ही मजबूती से जुड़े रहें।



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto