लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की बस से कुचलकर हुई थी कुत्ते की मौत, मुकदमा दर्ज

लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की बस से कुचलकर हुई थी कुत्ते की मौत, मुकदमा दर्ज

बदायूं। लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की बस से दबकर कुत्ते की दर्दनाक मौत के प्रकरण में पीपुल फॉर एनिमल्स बदायूं के रेस्क्यू हेड दीपेश दिवाकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि विगत 19 अप्रैल को लार्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की बस संख्या यूपी-34 टी-6857 नेकपुर से होकर गुजर रही थी। इसी दौरान गली संख्या तीन के पास बैठे कुत्ता बस से कुचल गया था। कुचकर कुत्ते की आंते बाहर आ गई थीं लेकिन बस चालक ने बस नहीं रोकी और वहां से चला गया। किसी ने इसकी वीडियो भी बना ली। वीडियो में कुत्ता खुद को घसीट रहा है। इसी दौरान वहां स्थित कलावती मेडिकल स्टोर वाले ने भी अमानवीयता दिखाते हुए कुत्ते पर पानी डालकर उसे भगाने की कोशिश की। थोड़ी ही देर बाद कुत्ते की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसकी तहरीर पुलिस को दी गई, जिसके बाद बस नंबर दर्ज करते हुए अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto