गांव में चल रही थी नकली खाद बनाने की फैक्ट्री, कई ब्रांड के बैग, केमिकल और बनी खाद बरामद

गांव में चल रही थी नकली खाद बनाने की फैक्ट्री, कई ब्रांड के बैग, केमिकल और बनी खाद बरामद

शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने मारा छापा, अंदर भरे थे खाद के कट्टे

बदायूं। बिसौली तहसील के गांव दूंदपुर में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। शिकायत पर जब कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा तो वहां से नकली खाद के कट्टे, खाद पैक करने के लिए कई ब्रांड के बैग और केमिकल आदि बरामद हुआ। मौके पर चार लोग भी मिले जो खाद को कट्टों में पैक कर रहे थे। 


कृषि विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि फैजंगज बेहटा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव दूंदपुर में नकली खाद बनाकर बेची जा रही है। शिकायतों के आधार पर बीते मंगलवार की रात विभाग की टीम वहां पहुंच गई और गांव स्थित एग्री क्लीनिक एवं एग्री जंक्शन कृषि सेवा केंद्र पर छापेमारी कर दी। संचालक सूरज मौर्य भी वहां आ गया। टीम ने जब गोदाम की तलाशी ली तो वहां नकली खाद बनाने की फैक्ट्री चलती पाई गई। 


---------

टीम ने किया ये सामान बरामद

बदायूं। टीम को वहां चार मजदूर काम करते मिले। जांच करने पर वहां 214 कट्टे नकली डीएपी, 115 सरसों व 138 कट्टे नकली मक्का के बीज, अमोनिया के बैग समेत विभिन्न ब्रांड के मुहर तथा प्रिंट किये गए कट्टे, पैकिंग करने की मशीन, कट्टे सिलने वाली मशीन, डीएपी में मिलाने वाला लाल रंग, नमक आदि बरामद किए। इसके

अलावा भी काफी सामान वहां से टीम ने बरामद किया। टीम को यहां से चार लोग भी काम करते मिले। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि गोदाम संचालक के विरुद्ध मुकदमा लिखाया जाएगा। 

---------

कट्टों के पीछे छिप गया एक मजदूर, आवाज देकर निकाला

बदायूं। जब कृषि विभाग की टीम ने छापमारी की तो वहां सैकड़ों कट्टे एक के ऊपर एक चुने हुए थे। छापेमारी के समये ही वहां काम करने वाला एक व्यक्ति इन कट्टों की पीछे जाकर छिप गया। जब कुछ लोगों को पीछे से आवाज आती सुनाई दी तो उसे बुलाया गया, लेकिन उसने कोई आवाज नहीं दी। टीम ने कई बार जब उसे बुलाया तो वह बाहर निकला। 

---------

....तो गेहूं की बुआई के समय थी खपाने की तैयारी

बदायूं। अक्टूबर के अंत तथा नवंबर की शुरुआत में गेहूं की बुआई का सीजन शुरू हो जाता है। इसमें डीएपी की ज्यादा जरूरत किसानों को होती है। ऐसे में संचालक किसानों को ज्यादा से ज्यादा नकली डीएपी खपाकर मोटा मुनाफा कमाना चाहता था। ऐसे में यहां खासी मात्रा में नकली खाद बनाने की तैयारी चल रही थी। बताते हैं कि यह गोरखधंधा काफी लंबे समय से चल रहा है। आसपास के गांवों के तमाम किसानों को यह नकली खाद सप्लाई की गई है। 

----------

ऐसी ही खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक्स पर क्लिक करें- 

...तो क्या बदायूं के मेडिकल स्टोर्स पर भी खपाई गई हैं नकली दवाएं, लेते वक्त बरतें सावधानी

https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samacha-fake-medicine-in-badaun-s-medical-stores

रिफाइंड से बनाते थे अमूल, मदर डेयरी और मधुसूदन का नकली देशी घी...यहां की पुलिस ने धरा पूरा गैंग

https://sabkibaat.in/post/they-used-to-make-fake-desi-ghee-of-amul-mother-dairy-and-madhusudan-from-refined-oil---the-police-here-caught-the-whole-gang

इस जगह के सराफा कारोबारी को पुलिस ने माफिया किया घोषित, जानिये कहां का है मामला...

https://sabkibaat.in/post/the-police-declared-the-bullion-trader-of-this-place-as-a-mafia-know-where-the-case-is-from---



Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto