छह साल के बच्चे के कपड़े उतारे फिर प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाला

छह साल के बच्चे के कपड़े उतारे फिर प्राइवेट पार्ट दांत से काट डाला

झांसी। बच्चों में खेलने को लेकर हुए झगड़े के बाद 12 साल के एक बच्चे ने छह साल के बच्चे का प्राइवेट पार्ट दातों से काट दिया। इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। 

ललितपुर के गांव विनय कटोरन निवासी सुजान खेतों में मजदूरी पर काम करते हैं। सुजान के अनुसार, मंगलवार दोपहर पड़ोस में रहने वाला 12 साल का एक बच्चा उनके घर आया। इस दौरान उनका छह साल का बेटा अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। छोटे बच्चों ने 12 साल के लड़के को वहां से भगा दिया। इसके बाद 12 साल का बच्चा शाम को उनके घर फिर से आया। उस दौरान उनका छह साल का बेटा सो रहा था। आरोपित बच्चे ने उनके बेटे के कपड़े उतार दिए और फिर उसका प्राइवेट पार्ट चबाकर काट दिया। जब खून बहने लगा तो आरोपित बच्चे ने पानी डालकर बहाने का प्रयास किया। बेटे के चीखने पर आरोपित भाग गया। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल गए जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान बुधवार को बच्चे की मौत हो गई। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by संजीव

    इसे भी ईंट से खींचकर मारो जान से

    quoto
  • user by Mala

    Good reporting

    quoto
  • user by सुधाकर सिंह नोएडा

    रिपोर्टिंग ये होती है। जिन पर रिपोर्ट लिखी उनके नाम तक नहीं दिए। जरूरी नहीं कि महिला ही पीड़ित हो। कभी कभी लड़का पक्ष भी सही होता है। इसका ध्यान रखना बहुत अच्छी बात है। आखिर लड़के पक्ष की भी इज्जत होती है। शाबाश सबकी बात न्यूज

    quoto