खंभा लगाने के दौरान गिरा मशीन के पीछे लगा वजन, दबकर बरेली के मजदूर की मौत

खंभा लगाने के दौरान गिरा मशीन के पीछे लगा वजन, दबकर बरेली के मजदूर की मौत

कुंवरगांव (बदायूं)। बिजली के खंभे लगाने के दौरान जमीन में ड्रिल करने वाली मशीन के पीछे लगा वजन अचानक गिरने से उसके नीचे एक मजदूर दब गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 

कुंवरगांव के ग्राम अर्सिस बर्खिन से गांव युसुफनगर के बीच विजय नगला तक सड़क निर्माण हो रहा है। यहां बिजली के खंभों को भी लगाया जा रहा है। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे खंभे लगाने के लिए जमीन में ड्रिल करने वाली मशीन के पीछे लगा भारी वजन अचानक गिर गया। बरेली के आंवला क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी 35 वर्षीय मजदूर सत्येंद्र इसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने सत्येंद्र को तुरंत जिला अस्पताल बदायूं भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक सत्येंद्र विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto