रुपये निकालने गई महिला ने बैंक में ही तोड़ दिया दम...फिर हुआ ये

रुपये निकालने गई महिला ने बैंक में ही तोड़ दिया दम...फिर हुआ ये

बदायूं। बैंक से रुपये निकालने परिजनों के साथ पहुंची महिला ने बैंक में ही दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि रुपये निकालने में बैंक कर्मी करीब दो घंटे तक आनाकानी करते रहे, जिससे पहले से ही बीमार महिला की बैंक में ही मौत हो गई। 

दहगवां के गांव शेखूपुरा निवासी प्रेमवती की तबीयत कई दिनों से खराब थी। जरीफनगर की एसबीआई में उनका संयुक्त खाता है। परिजनों के अनुसार, प्रेमवती इलाज के लिए रुपये निकालने बैंक गई थीं लेकिन संयुक्त खाता होने के कारण बैंक का स्टाफ रुपये देने में आनाकानी कर रहा था।

करीब दो घंटे तक स्टाफ रुपये निकालने में आनाकानी करता रहा। इसी बीच प्रेमवती की हालत बिगड़ गई और बैंक में ही उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बैंककर्मियों पर रुपये नहीं देने का आरोप लगाया है।

इसके बाद परिजनों ने बैंक में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस आ गई। पुलिस ने परिजनों को जैसे तैसे समझाया।  इधर, बैंक मैनेजर अमित कटियार का कहना है कि महिला का संयुक्त खाता था। जब महिला को बैंक में लाया गया तो वह बेहोशी की हालत में थीं, जिस कारण उनका भुगतान नहीं किया गया। भुगतान अटकाने की बात गलत है। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto