पारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, दूसरे का पेड़ से लटका मिला शव

पारिवारिक कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी, दूसरे का पेड़ से लटका मिला शव

उझानी और उघैती क्षेत्र में हुईं दो घटनाएं

बदायूं। जिले के उझानी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली तो वहीं उघैती क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। दोनो घटनाओं के पीछे का कारण पारिवारिक कलह निकलकर सामने आ रहा है। 

बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे लोगों ने उघैती शर्की के खेतिहर इलाके में एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका देखा। उसे देखकर तमाम लोग वहां आ गए। व्यक्ति की शिनाख्त 40 वर्षीय रंजीत के रूप में हुई। सूचना पाकर रंजीत के परिवार वाले भी वहां आ गए। परिवार वालों के अनुसार, रंजीत शादी समारोह में आतिशबाजी चलाने का काम करता था। बुधवार रात को वह घर से खाना खाकर निकला था लेकिन घर नहीं लौटा। काफी देर तक परिवार वालों ने उसे तलाश किया लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

दूसरा मामला उझानी क्षेत्र का है। उझानी के सिरसौली गांव में 32 वर्षीय मुकेश का परिवार रहता है। बताते हैं कि बीते बुधवार की रात परिवार में मुकेश का विवाद हो गया था, जिसके बाद रात में ही किसी वक्त मुकेश ने घर में फांसी लगा ली।


बृहस्पतिवार सुबह को परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। हालांकि परिवार वाले उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर गए लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Priti ahuja

    Very good program

    quoto
  • user by राजीव मिश्रा

    सबकी बात में हिम्मत तो है। किसी ने नेता का नाम और फोटो छापने के हिम्मत नहीं की लेकीन सबकी बात ने नेता के बेटे को छाप दिया। सैल्यूट है सबकी बात न्यूज को। अखबार वालो ने तो विधायक से पैसा खा लिया। पांच हजार रुपए और एक शाल में बिक गए । अमर उजाला हिंदुस्तान और दैनिक जागरण वालो ने मोटा ले लिया। जो भी इस पोर्टल को चला रहा है वो शेर है जैसा कि पोर्टल का लोगो है।

    quoto
  • user by Anonymous

    Bjp matlov Maha gundda raj

    quoto