मक्का तोड़ने गई बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म...चीखी तो धमकी देकर चुप कराया
SAB KI BAAT
Jun 27 2024
2740
बदायूं। मक्का तोड़ने गई बालिका से दूसरे समुदाय के युवक ने खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों का आरोप है कि जब वे इसकी शिकायत करने पुलिस के पास जा रहे थे तो दूसरे समुदाय के लोगों ने उन्हे घेर लिया और फैसले का दबाव बनाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विनावर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की एक 12 साल की बालिका बुधवार शाम अपने खेत में खड़ी मक्का तोड़ने गई थी। यहां पहले से मौजूद दूसरे समुदाय का एक युवक बालिका को हरा चारा तोड़ने के बहाने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका द्वारा चीखने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। बालिका ने घर आकर परिजनों को यह बताया तो उसकी मां थाने जाने को घर से निकली। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे समुदाय के लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और फैसले का दबाव बनाने लगे। इसके बाद पीड़ित बालिका के चाचा ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी।
परिजनों का आरोप है कि पुलिस बालिका और उसके माता पिता को थाने ले गई और पूरी रात थाने में बैठाकर रखा। इधर आरोपी पक्ष फैसले का दबाव बनाता रहा। बताते हैं कि बृहस्पतिवार को गैर समुदाय के तमाम लोग थाने पहुंच गए और कुछ छुटभैया नेता समेत आरोपी पक्ष के लोग पुलिस के सामने पीड़िता के परिवार पर फैसले का दबाव बनाते रहे। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस ने मामला तूल पकड़ता देख आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT