अलीगढ़ में हादसा, बिसौली में मातम...तीन दोस्तों की मौत, दो घायल
SAB KI BAAT
Mar 27 2025
4440
बदायूं। अलीगढ़ जिले में हुए एक हादसे में बिसौली के तीन दोस्तों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पांचों लोग एक कार में सवार थे। अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र में उनकी कार किसी अज्ञात वाहन से भिड़ गई। हादसे के बाद बिसौली में मातम का माहौल है।
बिसौली निवासी 50 वर्षीय मोहित राज, 52 वर्षीय शशिकांत 40 वर्षीय अंशुल, 40 वर्षीय सचिन व 44 वर्षीय विकास बांकेबिहारी और राधारानी के अनन्य भक्त थे। बिसौली के तमाम लोग हर महीने वृंदावन की यात्रा पर जाते हैं, जिनमें ये पांचों भी शामिल होते थे। विगत 24 मार्च की रात को नगर से तीन बसों समेत अपने चौपहिया वाहनों से वृंदावन को रवाना हुए थे। गोवर्धन में विशाल भंडारा कराया गया था। भंडारे के बाद सभी लोग बुधवार की रात बिसौली लौट रहे थे। अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र में पांचों दोस्त हादसे का शिकार हो गए। इसमें मोहित, सचिन और विकास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शशिकांत और अंशुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। एक साथ तीन-तीन लोगों की मौत से परिवार समेत पूरे नगर में मातम का माहौल है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
575
-
जिला
219
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter