बदायूं जैसा हादसा...अब नोएडा में गूगल मैप बना 'हत्यारा' , नाले में जा गिरी कार

बदायूं जैसा हादसा...अब नोएडा में गूगल मैप बना 'हत्यारा' , नाले में जा गिरी कार

स्टेशन मास्टर ने रास्ता देखने के लिए लगाया था गूगल मैप, जब तक मिलती सहायता तब तक हो गई मौत

नोएडा। बदायूं जैसा हादसा अब नोएडा में हुआ है। रास्ता देखने के लिए एक स्टेशन मास्टर ने अपने फोन पर गूगल मैप लगाया लेकिन अचानक  रास्ता खत्म हो गया और कार 30 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में स्टेशन मास्टर की मौत हो गई। 

दिल्ली के मंडावली निवासी स्टेशन मास्टर भारत भाटी एक शादी समारोह में जा रहे थे। उन्होंने अपने फोन पर गूगल मैप लगा रखा था। जब वह केंद्रीय विहार-2 सोसायटी के सामने से अपनी कार लेकर निकले, तो थोड़ा आगे चलकर रास्ता खत्म हो गया और नाला आ गया। इसी दौरान अचानक उनकी कार उस गहरे नाले में जा गिरी। लोगों द्वारा जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से कार को बाहर निकलवाया लेकिन तब तक भारत भाटी की मौत हो चुकी थी। उनके पास मिले आई कार्ड से उनकी पहचान हुई। 

-------

बदायूं में तीन युवकों की हो चुकी है मौत

बदायूं। ऐसा ही हादसा बदायूं में भी हो चुका है जब गूगल मैप के सहारे चलने वाले कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई थी। दातागंज के समरेर को बरेली के फरीदपुर से जोड़ने वाले अधूरे पुल पर यह हादसा हुआ था। 

इस पुल का पहुंच मार्ग सितंबर-23 में बह गया था लेकिन पीडब्ल्यूडी ने लोगों को जानकारी देने के कोई इंतजाम नहीं किए थे। इसी दौरान गुरुग्राम में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने वाले आगरा के अमित सिंह (38) फर्रुखाबाद निवासी अजीत कुमार (30) और उनके चचेरे भाई नितिन (30) कार से बरेली फरीदपुर में एक शादी में आ रहे थे। वह गूगल मैप की मदद से कार चला रहे थे, जिस कारण दातागंज तहसील में बने इस पुल पर चढ़ गए। पुल आगे अधूरा था। यहीं से कार 20 फुट नीचे जा गिरी थी। तीनों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto