हादसाः आमने सामने से भिड़ीं दो बाइक, चार की मौत, एक घायल

हादसाः आमने सामने से भिड़ीं दो बाइक, चार की मौत, एक घायल

बदायूं। बृहस्पतिवार शाम बिसौली तहसील में एक बड़ा हादसा हो गया। दो बाइक आमने सामने भिड़ गईं। दोनों बाइक पर पांच लोग सवार थे, जिनमें चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल है। 

बिसौली क्षेत्र के करखेड़ी निवासी अतर सिह तथा बच्चू बृहस्पतिवार शाम बाइक स्पलेंडर द्वारा घर से निकले थे। उन्हें बगरैन जाना था। करखेड़ी परसिया मार्ग पर उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बुलेट बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर करखेड़ी के ही सोमपाल, अशोक तथा संजय सवार थे। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में सभी लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया लेकिन अतर सिंह, बच्चू, सोमपाल व संजय की मौत हो गई। अशोक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर खून से लथपथ शव पड़े देख मार्ग से गुजरने वाले भी सिहर उठे। डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह भी मौक पर पहुंचे

फोटो- प्रतीकात्मक

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto