झांसा देकर खोले एकाउंट, फिर हुआ लाखों का लेनदेन...पुलिस का नोटिस मिला तो डर गए ग्रामीण

झांसा देकर खोले एकाउंट, फिर हुआ लाखों का लेनदेन...पुलिस का नोटिस मिला तो डर गए ग्रामीण

बदायूं। ग्रामीणों के आधार आदि दस्तावेज लेकर उन्हें झांसा देते हुए एक प्राइवेट बैंक में खाते खोल लिए गए। इसके बाद उन खातों में लाखों का लेनदेन हुआ। जांच होने पर ये खाते दिल्ली पुलिस की रडार पर आ गए तो ग्रामीणों को धड़ाधड़ नोटिस आने लगे। ग्रामीण ये देखकर डर गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की है। 

उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया पुख्ता के सुरेंद्र, ब्रजवासी, राजेंद्र, रामवीर, विनोद, कैलाश आदि ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में एक युवक इंटरनेट कैफे चलाता है। बैंकों का काम भी यहां होता है। इस युवक ने धीरे-धीरे ग्रामीणों के बैंक खातों की केवाईसी कराने का झांसा दिया और उनके दस्तावेज लेकर फिनो पेमेंट्स बैंक में खाते खोल दिए। धीरे-धीरे इन खातों में लाखों रुपये का लेनदेन होने लगा लेकिन ग्रामीणों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 

ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें मामले की जानकारी तब हुई जब उनके पास दिल्ली पुलिस के नोटिस आने लगे। जब उन्होंने अपने खाते चेक किए तो उसमें लाखों रुपयों के लेनदेन की जानकारी हुई, जबकि उन्होंने इस प्रकार का कोई लेनदेन नहीं किया है। इसके बाद उन्हें अपने साथ धोखाधड़ी का अहसास हुआ। सोमवार को ग्रामीण पुलिस से मिले और शिकायती पत्र दिया। इसके बाद मंगलवार को तमाम ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए जांच कराने तथा कैफे संचालक को गिरफ्तार करने की मांग की। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto