मनोरंजन के साथ ज्ञानार्जन भी, मदर एथीना स्कूल के बच्चों ने किया बरेली के गांधी उद्यान का शैक्षिक भ्रमण

मनोरंजन के साथ ज्ञानार्जन भी, मदर एथीना स्कूल के बच्चों ने किया बरेली के गांधी उद्यान का शैक्षिक भ्रमण

बदायूं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा-2 और 3 के विद्यार्थियों को बरेली के गांधी उद्यान का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण कराया गया। 

सुबह की ताज़गी के बीच शिक्षकों की देखरेख में बच्चे उत्साह के साथ उद्यान पहुँचे। यहां बच्चों ने न केवल प्रकृति के करीब समय बिताया बल्कि पर्यावरण, विभिन्न प्रकार के पौधों और उनके महत्त्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। शिक्षा के साथ-साथ यह दिन मनोरंजन से भी भरपूर रहा। उद्यान के खेल क्षेत्र में विद्यार्थियों ने विविध प्रकार के झूलों का जमकर आनंद लिया। स्लाइड, स्विंग्स और अन्य झूलों पर बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। मित्रों के साथ मिलकर झूलने और खेलने से बच्चों में आपसी तालमेल और उल्लास देखते ही बनता था।

(वीडियो में देखें बच्चों की मस्ती का अंदाज) -

इस अवसर पर स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों के नाम अपना संदेश साझा करते हुए कहा  कि हमारा मानना है कि एक खुशहाल बचपन ही बेहतर भविष्य की नींव है। पढ़ाई के साथ-साथ खेल-कूद और मनोरंजन बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य हैं। गांधी उद्यान में झूलों का आनंद लेते और प्रकृति को निहारते इन बच्चों को देखना सुखद है। ऐसे भ्रमण से बच्चों में न केवल जिज्ञासा बढ़ती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।





Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto