चुनावी माहौल गर्माने आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

चुनावी माहौल गर्माने आ रहे अमित शाह और राजनाथ सिंह

बदायूं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया एक मई को प्रातः 11 बजे आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के समर्थन में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दातागंज के संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

दो मई को प्रातः 11 बजे बदायूं लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे जबकि तीन मई को प्रातः 11 बजे दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की गुन्नौर विधानसभा के कस्बा बबराला स्थित बाबूराम इंटर कॉलेज के मैदान में संयुक्त जनसभा होगी। इधर गृहमंत्री अमित शाह के जनसभा स्थल इस्लामियां इंटर कॉलेज मैदान की तैयारियों का निरीक्षण करने पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा बदायूं पहुंचे। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, लोकसभा प्रभारी व एमएलसी महाराज सिंह, भाजपा नेता मनोज कृष्ण गुप्ता, हरिओम पाराशरी भी साथ रहे। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto