'पापा बुला रहे हैं...' कहकर बच्चे को ले गया अज्ञात व्यक्ति, मिला तो ये था हाल
SAB KI BAAT
Jul 03 2024
1840
बदायूं। सात साल का बच्चा चाचा की दुकान से घर जाते समय रास्ते से लापता हो गया। परिजनों को जानकारी तब हुई, जब चाचा दुकान बंद करके घर पहुंचा। बच्चे को लापता जानकर परिजनों के होश उड़ गए। हालांकि तीन घंटे की खोजबीन के बाद बच्चा मिल गया लेकिन उसके जिस्म पर चोटों के तमाम निशान कुछ और ही कहानी बयान कर रहे थे।

उसावां कस्बे के वार्ड संख्या एक के रहने वाले विमल कुमार गुप्ता उर्फ विक्की हलवाई का काम करते हैं। उनके छोटे भाई पवन कुमार गुप्ता उर्फ लालू की मुख्य बाजार में मिठाई की दुकान है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे विमल का सात साल का बेटा आर्यन अपने चाचा पवन की दुकान से घर जा रहा था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। रात दस बजे जब पवन दुकान बंद कर घर पहुंचे तो उनके साथ आर्यन नहीं था। घर वालों ने पूछा तो पवन ने बताया कि वह तो नौ बजे ही घर की कहकर दुकान से चला आया था। इस पर परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोसियों के साथ उसे तलाश करना शुरू कर दिया लेकिन बालक का पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी आर्यन की तलाश में लग गई लेकिन रात करीब 12 बजे आर्यन बदहवास हालत में खुद ही घर आ गया।
-------
बोला- 'खेत पर ले जाकर की मारपीट'
बदायूं। परिजनों के पूछने पर आर्यन ने बताया कि रास्ते से उसे एक आदमी यह कहकर ले गया था कि पापा बुला रहे हैं। इसके बाद वह उसे लेकर खेत पर चला गया। वहां दो चारपाई पड़ी थीं। उस व्यक्ति ने उसे चारपाई पर लिटा दिया। जब उसने मना किया तो उसने उसे बहुत मारा। बच्चे के गाल पर मारपीट के निशान साफ नजर आ रहे थे। इसके बाद परिजन, पुलिस व पड़ोसियों के साथ उस स्थान पर गए तो तेज बारिश के कारण लौट आए। बुधवार सुबह वहां जाकर देखा तो खेत में दो चारपाई पड़ी थीं। परिजनों ने इसकी तहरीर पुलिस को दी है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
959
-
बदायूं समाचार
629
-
गतिविधियां
524
-
राजनीति
171
Recent Comment
-
by Supriya sharma
New idea for earning Ha....Ha....Ha....
-
by जतिन यादव
पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है
-
by Anonymous
Rt bhie
SAB KI BAAT
