खड़े ट्रक में पीछे से आकर घुस गया दूसरा ट्रक, पलटा तो दबकर चली गई चालक की जान

खड़े ट्रक में पीछे से आकर घुस गया दूसरा ट्रक, पलटा तो दबकर चली गई चालक की जान

बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से आकर दूसरा ट्रक घुस गया, जिसमें दबकर एक ट्रक के चालक की मौत हो गई। 

घटना बुधवार देर रात मुरादाबाद-फर्रुखाबाद मार्ग पर मरौरी मिलकिया के बीच हुई। पहिया पंक्चर होने के कारण यहां एक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि खड़ा ट्रग खंती में जाकर पलट गया। इसके नीचे ट्रक का चालक 22 वर्षीय सलमान दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सलमान बुलंदशहर जिले की खुर्जा तहसील के गांव लालपुर का रहने वाला था। टक्कर लगने से दूसरे ट्रक का चालक  मूसाझाग के गांव घिलौर निवासी जितेंद्र घायल हो गया एक ट्रक के हेल्पर बुलंदशहर निवासी बिलाल को भी चोटें आईं। बृहस्पतिवार को मौके पर पुलिस पहुंची और मशीन की मदद से ट्रक को उठवाया और सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto