नवांकुर संगीत समारोह में कलाकारों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

नवांकुर संगीत समारोह में कलाकारों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

बदायूं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लख़नऊ एवं तरंग स्कूल ऑफ म्यूजिक बदायूं द्वारा नवांकुर संगीत समारोह श्रीराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ।

इसमें लखनऊ के अनुराग मौर्य ने गायन, गाजियाबाद के हरिशंकर तिवारी ने गिटार, अयोध्या से आए अनुभव रामदास एवं माधव झा ने युगल पखाबज वादन, बरेली से आए सम्यक पाराशरी ने बांसुरी तथा मेरठ से आईं आरोही बलूनी ने कत्थक नृत्य पेश करके अपनी कला का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने ताली बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। 

इससे पूर्व कार्यक्रम में लखनऊ से आईं श्रीमती रेनू श्रीवास्तव ने दीप जलाकर एवं डॉ. मदन मोहन लाल ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रेनू श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय संगीत को विश्व पटल पर आगे बढ़ाने के लिए इस विधा से जुड़े लोगों को और प्रयास करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. सुधीर सिंह तोमर, रजनी सिंह, अशोक सक्सेना, राकेश सक्सेना, आलोक सिन्हा, इशांक अरोरा, दीपक, गिरधर सिंह, आयुषी, अंजना सक्सेना, भावेश आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto