अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान

अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ नेताओं का किया सम्मान

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर अटल विचार मंच के पदाधिकारियों ने भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया।

भाजपा आपदा राहत सेवा विभाग के जिला संयोजक एवं अटल विचार मंच के सचिव अजय शर्मा, प्रांतीय परिषद सदस्य जितेंद्र कुमार कश्यप, चौधरी विजयपाल सिंह, ठाकुर रिशिपाल सिंह, मदन लाल गुप्ता, डॉ पंकज सिंह आदि ने भाजपा के सस्थापक सदस्य रहे सदस्यों का अंगवस्त्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया। 

संस्थापक सदस्यों में भाजपा के वरिष्ठ नेता हरप्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रोफेसर होतराम वर्मा, प्रथम महामंत्री ठाकुर महेंद्र पाल सिंह और सलारपुर के मंडल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पत्रकार विष्णुदेव चांडक का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस मौके पर अटल मंच के कार्यकर्ताओं ने संस्थापक सदस्यों से पार्टी के संघर्ष के दिनों के स्मरण सुनकर उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। सदस्यों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी का 1980 में प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में हुआ था जिसमें भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे डॉक्टर राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में संस्थापक सदस्यों ने मुंबई जाकर अधिवेशन में भाग लिया था।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल

    quoto
  • user by Anonymous

    कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट

    quoto
  • user by Anonymous

    कुत्ता साला

    quoto