महिला का मंगलसूत्र निकलवाया, पोटली बांधकर झांसे में लिया और भाग गए साधु वेशधारी ठग
SAB KI BAAT
Apr 09 2026
2040
महिला के शोर मचाने पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
सबकी बात न्यूज
बदायूं। एक महिला को झांसे में लेकर साधु वेशधारी तीन ठगों ने उसका मंगलसूत्र उतरवा लिया। उसके बाद पोटली देकर कोने में रखने को कहा। महिला जब घर के अंदर गई तो तीनों ठग वहां से भाग गए। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीणों ने एकत्र होकर तीनों को पकड़ लिया।
मामला उसहैत क्षेत्र के गांव मुजखेड़ा का है। बृहस्पतिवार को साधु वेशधारी तीन लोग यहां घूम रहे थे। तीनों पप्पू के घर के सामने रुके तो पप्पू की पत्नी पिंकी बाहर आ गई। यहां तीनों ने महिला को झांसे में लेना शुरू कर दिया, जिस पर महिला ने भी उन्हें अपनी परेशानी बतानी शुरू कर दीं। महिला ने बताया कि उसके एक बेटे की
मौत कुछ समय पहले हो चुकी है। परिवार इसके बाद से बहुत परेशान है। इसके बाद ठगों ने महिला से कहा कि परिवार पर ऊपरी हवा का संकट है, जिसका इलाज करना होगा। ठगों ने पिंकी से कहा कि वह अपना मंगलसूत्र उतारकर आटे की पोटली में रखने को कहा। महिला ने मंगलसूत्र उतारकर आटे की पोटली बनाकर उसमें रख दिया। इसके बाद ठगों ने उससे कहा कि वह पूरब दिशा की ओर मुंह
घुमाकर भगवान का ध्यान करे। महिला ने जैसे ही मुंह दूसरी तरफ किया, ठगों ने पोटली से मंगलसूत्र निकाल लिया। इसके बाद उन्होंने पोटली महिला को देकर उसे अंदर किसी कोने में रखने को कहा। महिला जब पोटली रखकर बाहर आई तो तीनों ठग वहां से लापता हो चुके थे। महिला को शक हुआ तो उसने पोटली खोलकर देखी तो उसमें मंगलसूत्र नहीं था। इसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने ढूंढकर एक ठग को पकड़ लिया जबकि दो अन्य कुछ दूरी पर मिल गए। ग्रामीणों ने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
------
ठगों ने ये बताए नाम
बदायूं। पकड़े गए ठगों ने अपने नाम दातागंज के ग्राम छोटा परा निवासी अतुल तथा परा निवासी अतुल व सर्वेश बताए हैं। पुलिस के अनुसार, ठगों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
980
-
बदायूं समाचार
647
-
गतिविधियां
546
-
जिला
190
Recent Comment
-
by Anonymous
भाजपा जनता को पागल समझ रही है। अगले चुनाव में मिलेगा इसका खामियाजा
-
by Anirudh sharma
Ye bjp ke neta hi hogi ji ki lutiya dubayenge
-
by Anonymous
Highway per I riksha Ban hona chahie inhone bahut udham macha Rakha Hai
SAB KI BAAT
