कलेक्ट्रेट में वकील समेत मुवक्किलों पर हमला, अफरातफरी के बीच दो हमलावर पकड़े

कलेक्ट्रेट में वकील समेत मुवक्किलों पर हमला, अफरातफरी के बीच दो हमलावर पकड़े

बदायूं। कलेक्ट्रेट परिसर में अपने चैंबर में बैठे एक वकील पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमलावार वकील के पास बैठे विरोधी पार्टी के मुवक्किल को मारने आए थे। अचानक हुई इस घटना से कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी मच गई। बाद में वकीलों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

कलेक्ट्रेट परिसर में वकीलों के लिए चैंबर बने हुए हैं। यहां अधिवक्ता मनोज कुमार  सिंह भी बैठते हैं। बुधवार को धाम को वह अपने चैंबर में बैठे थे। उनके पास अलापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतरई निवासी हुसैनी समेत कुछ मुवक्किल भी थे। इसी दौरान करीब पांच-छह लोग वहां आ गए और हुसैनी पर हमला कर दिया। वकील के अनुसार, हमलावरों ने आते ही हुसैनी से मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बीच बचाव का प्रयास किया तो वे उन पर भी हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि एक हमलावर ने तमंचा निकालकर फायर करने की भी कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल हो गया। अन्य वकीलों के एकत्र होने पर हमलावर वहां से भाग गए लेकिन दो को वकीलों ने पकड़ लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto