'ठुमके' देखकर दर्शक बेकाबू...पुलिस ने डंडे बरसाए तो सिपाही भी चपेट में आए

'ठुमके' देखकर दर्शक बेकाबू...पुलिस ने डंडे बरसाए तो सिपाही भी चपेट में आए

बदायूं। रामलीलाओं में नर्तकियों द्वारा डांस कराया जाना अब आम बात हो चली है। परंपराओं के विपरीत कराए जाने वाले इन नृत्य कार्यक्रमों में भीड़ भी खूब जुटती है और हंगामें भी होते हैं। बीती रात उझानी में आयोजित रामलीला महोत्सव में भी जमकर हंगामा हुआ। 

उझानी में इस समय रामलीला महोत्सव चल रहा है। यहां बीते बुधवार की रात हरियाणा से आए कलाकारों का रागिनी कार्यक्रम हुआ। बताते हैं कि जब महिला कलाकारों ने फिल्मी गीतों पर ठुमके लगाने शुरू हुए तो युवा दर्शक बेकाबू होने लगे। सीटियों और तालियों के बीच कुछ युवा हूटिंग भी कर रहे थे। ज्यादा हंगामा होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कुछ युवक उनसे भी भिड़ गए। चर्चा है कि इसी दौरान किसी ने एक पत्थर फेंक दिया जो एक सिपाही के जा लगा। इसके बाद पुलिस ने डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिससे अफरातफरी मच गई। मची भगदड़ में कुछ लोग चोटिल हो गए

दर्शकों ने उत्पात मचाया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। दर्शकों में से एक युवक ने लाइट की ओर गुलेल से गिट्टी दाग दी, जो पास में खड़े सिपाही के लग गई। सिपाही जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद हंगामा शुरू हो जाने पर पुलिस कर्मियों ने डंडे फटकारने शुरू कर दिए। भगदड़ और पुलिस के डंडों की चपेट में आने से दो दर्शक घायल हो गए तो पुलिस कर्मी भी चोटिल हो गए। करीब एक घंटे तक यहां अफरातफरी का माहौल बना रहा। हांलाकि पुलिस डंडे फटकारने की बात से इंकार कर रही है। 

फोटो- प्रतीकात्मक

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by जतिन यादव

    पीडीए का प्रचार कर रहे हैं या अपना। पूरा जिले में कहा प्रचार हो रहा है बस शेखुपुरा में हो रहा है

    quoto
  • user by Anonymous

    Rt bhie

    quoto
  • user by श्रीकांत यादव

    दल बदलू नेता हैं ये, किसी का भला नहीं कर सकते हैं ये। टिकट का सपना देख रहे हैं कई नेता पर टिकट नहीं मिलेगा। आबिद रजा काजी रिजवान शैलेश पाठक, विमल कृष्ण सब ताकते रह जाएंगे

    quoto