एक नवंबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम...अब केवल 60 दिन पहले हो सकेगा रिजर्वेशन

एक नवंबर से लागू होगा रेलवे का नया नियम...अब केवल 60 दिन पहले हो सकेगा रिजर्वेशन

सब की बात न्यूज। रेलवे बोर्ड ने रिजर्वेशन टिकट बुकिंग को लेकर बड़ा फैसला किया है। अब रेलवे ने रिजर्वेशन कराने की टाइम लिमिट 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी है। यानी यात्री अब 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन करा सकेंगे। ये नियम एक नवंबर से लागू होगा। 

रेल मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन (यात्रा की तारीख को छोड़कर) कर दी गई है। हालांकि ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी दिन के समय चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं होगा। इन ट्रेनों के लिए एडवांस रिजर्वेशन की समय सीमा पहले से ही कम है। साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं होगा।

-------

आईआरटीसी का शेयर गिरने का अनुमान

- रेलवे बोर्ड के इस नये नियम का असर आईआरसीटीसी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड के शेयर पर भी पड़ने का अनुमान शेयर मार्केट के जानकार लगा रहे हैं। बुधवार को आईआरसीटीसी का शेयर 892.60 रुपये पर बंद हुआ था जो बृहस्पतिवार को 888 रुपये पर खुला था। इसके बाद इसमें लगातार उतार देखा गया, जिसके बाद यह 863 रुपये तक चला गया। इसने 893 रुपये का हाई लगाया। इस प्रकार आज इसमें 2.34 प्रतिशत तक गिरावट देखी गई। जानकारों के अनुसार, शुक्रवार को इसमें और गिरावट आ सकती है। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by हम्माद आलम

    शेखुपुर से तैयारी है इनकी चुनाव लड़ने की।

    quoto
  • user by आकाश पटेल

    दम है भाई

    quoto
  • user by Anonymous

    Good

    quoto