दो साल पहले की लव मैरिज...अब चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या कर डाली
SAB KI BAAT
Oct 17 2024
3660
बिजनौर। दो साल पहले की गई लव मैरिज का अंजाम इतना भयानक होगा, किसी ने सोचा नहीं था। पति ने ससुराल आकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके उसकी हत्या कर दी।
जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के इनामपुरा निवासी गौरव और गांव अगरी निवासी दिव्यांशी की दो साल पहले लव मैरिज हुई थी। कुछ दिनों से दिव्यांशी अपने मायके में थी। बताते हैं कि बुधवार रात गौरव अपनी ससुराल आया तो वह शराब पीये हुए
था। इसके बाद उसका दिव्यांशी से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर गौरव ने जेब से चाकू निकालकर दिव्यांशी पर वार कर दिया जो उसके सीने पर लगा। इसके बाद गौरव ने उस पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि आरोपित गौरव पर पहले से कई मामले दर्ज हैं और वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT