नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया मतदाताओं को जागरूक

नुक्कड़ नाटक और हस्ताक्षर अभियान चलाकर किया मतदाताओं को जागरूक

बदायूं। राजकीय महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना व एनसीसी के स्वयंसेवियों ने सात मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत कचहरी चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला निर्वाचन  कार्यालय द्वारा लगाए गए हस्ताक्षर पट्टिका पर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।

मुख्य अतिथि एसडीएम नम्रता सिंह ने सभी को अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार ही नहीं कर्तव्य भी है, जिसका निर्वहन करने से लोकतंत्र और देश मजबूत होगा। स्वीप कोऑर्डिनेटर सरवर अली ने कहा कि जिस दिन शत प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त हो जाएगा उसी दिन भारत में सच्चा लोकतंत्र स्थापित हो जाएगा। प्राचार्य ने कहा कि सभी छात्राएं अपना मतदान करने के बाद डोर टू डोर जाकर आम जनता को मतदान करने के लिए  प्रेरित करें।

--------

ये रहे नुक्कड़ नाटक के सहभागी- 

बदायूं। इस दौरान पवन कुमार, आराध्या मिश्रा, अनन्या मिश्रा, नेहा शर्मा, सुमित सागर, शिवांगी कश्यप, योगिता यादव, कीर्ति सक्सेना, अनामिका सक्सेना व अस्मिता सागर की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। 

-----

ये रहे उपस्थित-

बदायूं। इस मौके पर स्काउट गाइड के प्रशिक्षक असरार अहमद, बंटी सागर, प्रमोद साहू, रिंकू कश्यप, आशीष चौहान, अंकित बाबू, नीलम, साक्षी शर्मा, शगुन शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने किया।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto
  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto