पत्नी के सभासद से अवैध संबंध, पति नहीं था तो पहुंच गया घर, फिर जो हुआ वो...
बदायूं। पति ने अपनी पत्नी के वार्ड के सभासद के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगाया है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में लाठी डंडे चले, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
मामला अलापुर कस्बे के एक वार्ड का है। यहा के एक व्यक्ति का कहना है कि उसकी पत्नी के वार्ड सभासद से संबंध हैं। जब वह घर पर नहीं होता तो सभासद अक्सर उसके घर पहुंच जाता है। शनिवार को भी ऐसा हुआ। पति के अनुसार, उसकी गैर मौजूदगी में सभासद उसके घर आ धमका। जब उसे इसका पता चला तो वह भी अपने घर पहुंच गया। यहां सभासद घर के अंदर था। उसने दरवाजे की कुंडी बाहर से लगा दी और हंगामा कर दिया।
बताया जाता है कि इसी बीच सभासद के परिवार वालों को भी इसका पता चल गया और वह भी वहां आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में पति-पत्नी और सभासद समेत दो महिलाएं भी चोटिल हो गईं।
------
सभासद बोला- रास्ते में रोककर की मारपीट
बदायूं। इधर आरोपित सभासद का कहना है कि महिला का पति उससे रंजिश मानता है। वह कहीं काम से जा रहा था तभी उस व्यक्ति ने उसे रोक लिया और अकारण मारपीट करने लगा। पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
931
-
बदायूं समाचार
604
-
गतिविधियां
475
-
राजनीति
149
Recent Comment
-
by Anonymous
Good
-
by Satish mishra
Badaun ki police
-
by आशा सिंह
थैंक्स सबकी बात न्यूज
SAB KI BAAT
