खेलते-खेलते तालाब के किनारे जा पहुंचा तीन साल का बालक...पैर फिसला और चली गई जान
SAB KI BAAT
Aug 31 2025
2400
बदायूं। अपनी ननिहाल आया तीन साल का बालक खेलते-खेलते तालाब किनारे जा पहुंचा। अचानक उसका पैर फिसला और तालाब में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई।
कासगंज के सिकंदरपुर वैश्य के गांव कादरगंज निवासी इस्माइल की ससुराल उसहैत थाना क्षेत्र के गांव भसुंदरा में है। इस्माइल का तीन साल का बेटा फराज परिवार वालों के साथ यहां अपनी ननिहाल आया हुआ था। रविवार को वह अन्य बच्चों के घर के बाहर खेल रहा था कि इसी दौरान वह तालाब किनारे जा पहुंचा। बताते हैं कि खेलते-खेलते उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। साथ खेल रहे बच्चे डरकर भाग गए और उसके परिवार वालों को बताया। परिवार वाले तालाब किनारे पहुंचे और जैसे तैसे फराज को वहां से निकालकर डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार वालों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
999
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
597
-
जिला
241
Recent Comment
-
by Anonymous
दातागंज विधायक का हाथ है इन पर। झूठे मुकदमे लिखाते है । अबकी बार टिकट भी न मिलेगा विधायक जी बहुत कर ली दादागीरी
-
by Anonymous
Yogi ki pulice
-
by Anonymous
ये बहुत ही harami है साला। कुछ साल पहले अमर उजाला ने इसकी सही से बाट लगाई थी। इसके साथ बीजेपी वाला धीरज सक्सेना और बाबू प्रेम जौहरी भी माफिया गिरी करते हैं। गैंग है ये पूरा।
SAB KI BAAT