बैंकॉक में गूंजेगी बदायूं के प्रतोष की आवाज

बैंकॉक में गूंजेगी बदायूं के प्रतोष की आवाज

बदायूं। नवरात्रि का पावन पर्व भारत में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में रह रहे भारतीय बड़े ही धूमधाम से मनाते है। इस बार श्री स्वामी नारायण विष्णु मंदिर बैंकॉक में होने वाले शारदीय नवरात्रि महोत्सव में बदायूं के प्रतोष शर्मा 'फकीरा' भी पूरे नौ दिन भजनों की प्रस्तुति देंगे। 

इससे पहले वह दुबई, श्रीलंका आदि देशों में भजनों की प्रस्तुति देकर बदायूं का नाम रोशन कर चुके है। उनको उड़ीसा सरकार की ओर से एकाम्र श्री अवार्ड तत्कालीन

मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा दिया जा चुका है। बदायूं क्लब द्वारा भी उन्हें बदायूं युवा संगीत रत्न से सम्मानित किया गया है। प्रतोष ने भक्ति जगत में श्री नरेंद्र चंचल, नन्दू भैया, लखबीर सिंह लक्खा, अनुराधा पौडवाल, ऊषा उत्थप समेत कई हस्तियों के साथ भारत में प्रस्तुति दी है। 

प्रतोष शर्मा ने भजन गायन की शिक्षा पप्पू लहरी मुरादाबादी और आध्यात्मिक ज्ञान शिक्षा निकुंज वासी विरक्त संत बाबा रसिका पागल जू महाराज श्रीधाम वृंदावन से प्राप्त की है। आने वाले समय में वह इटली, मेलबर्न और दुबई में अपने भक्ति गायन से अपने जन्म स्थान बदायूं का नाम रोशन करेंगे।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto