राष्ट्रीय शिक्षा नीतिः मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

राष्ट्रीय शिक्षा नीतिः मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में हुआ आयोजन, शिक्षिकाओं ने रखे विचार

बदायूं। गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती के नेतृत्व एवं निर्देशन में शिक्षाशास्त्र विभाग द्वारा 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति- 2020 मुद्दे एवं चुनौतियां 'विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। 

शिक्षाशास्त्र विभाग से असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. वंदना वर्मा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में संरचनात्मक बदलाव, डिजिटल शिक्षा की चुनौती, शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान एवं नवाचार की कमी जैसे मुद्दों की ओर छात्राओं का ध्यान आकर्षित किया। शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ. प्रीति वर्मा ने आधारभूत ढांचा-विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में पर्याप्त संसाधन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और तकनीकी

सुविधाओं, शिक्षक की भूमिका, नीति का प्रायोगिक क्रियान्वयन तथा संबंधित चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। 

समाजशास्त्र विभाग से डॉ. इति अधिकारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की आवश्यकता एवं महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. सरला चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चुनौतियों के बारे में बताते हुए इसके समाधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधारभूत ढांचे का सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा का विस्तार, शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम, भाषा नीति में लचीलापन, निजीकरण पर नियंत्रण एवं अनुसंधान को प्रोत्साहन देकर इन चुनौतियों का  समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा रिया पटेल द्वारा किया गया। अंत में असिस्टेंट प्रोफेसर शालू गुप्ता द्वारा आभार व्यक्त किया गया।


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by SAB KI BAAT

    सबसे पहले, सबकी बात

    quoto
  • user by Anonymous

    दुखद

    quoto
  • user by Anonymous

    Haraami docter

    quoto