विधवा प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, महिला ने कमरे में कर लिया बंद...बोली-'निकाह का वायदा करो तब जाने दूंगी बाहर'

विधवा प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, महिला ने कमरे में कर लिया बंद...बोली-'निकाह का वायदा करो तब जाने दूंगी बाहर'

मौके की नजाकत समझकर पहले की हां, बाहर निकलकर मुकर गया

बदायूं। एक महिला के पति की मौत के बाद उसका प्रेम संबंध एक अन्य युवक से हो गया। कई साल दोनों प्रेम की गुटर गूं करते रहे। प्रेमिका ने उस पर निकाह करने का दबाव डाला लेकिन युवक उसे टरकाता रहा। ऐसे में रविवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका ने कमरे में बंद कर लिया। 

मामला बिसौली नगर के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक महिला के पति का इंतकाल करीब चार साल पहले हो गया था। उसके बाद विधवा एक युवक के संपर्क में आई तो दोनों में इश्क परवान चढ़ने लगा। विधवा महिला उससे निकाह करना चाहती थी लेकिन युवक उसे लगातार टरका रहा था। 

रविवार रात प्रेमिका से मिलने उसका प्रेमी उसके घर पहुंच गया तो दोनों कमरे में चले गए। बताते हैं कि यहां प्रेमिका ने उसे कमरे में बंद कर लिया और निकाह का दबाव बनाने लगी। युवक ने फिर टरकाना चाहा तो विधवा प्रेमिका की उससे नोकझोक हो गई। फंसने के डर के कारण युवक निकाह को राजी हो गया। 

इधर जब सोमवार को विधवा ने फिर प्रेमी युवक से बात की तो वह निकाह की बात से मुकर गया। इस पर विधवा ने उस पर मुकदमा दर्ज करने की धमकी दे डाली। दोपहर में वह थाने पहुंच गई और युवक के खिलाफ तहरीर दी। जब इसकी जानकारी युवक को हुई तो वह फिर प्रेमिका के यहां पहुंच गया और उससे माफी मांगने लगा। विधवा ने उससे कहा कि यदि उसने उससे निकाह नहीं किया तो वह उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देगी। 


Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    बदायूं के भाजपाई चोर हैं

    quoto
  • user by Anonymous

    ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है

    quoto
  • user by SAB KI BAAT

    Good

    quoto