नाती ने पैदा कर दिया 'नकली बाबा'...फिर अपनी मां के नाम करा ली जमीन
SAB KI BAAT
Sep 23 2025
2590
अब 'असली' बाबा भटकर रहे जमीन पाने को, कह रहे... 'मैं हूं असली'
पुलिस ने भी काफी चक्कर कटवाने के बाद लिखी एफआईआर
बदायूं। बदायूं में एक नाती ने अपने असली बाबा की जगह नकली बाबा पैदा कर दिया और उसे पेश करके बाबा की जमीन अपनी मां के नाम करा ली। असली बाबा को जब यह पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने भी उन्हें चक्कर कटवाती रही। करीब 15 दिन भटकाने के बाद उनकी एफआईआर दर्ज की गई।

अलापुर थाने के गांव अलापुर पट्टी नंदू निवासी बुजुर्ग प्रकाश चंद्र करीब दो बीघा जमीन के मालिक हैं। प्रकाश चंद्र के अनुसार, विगत 26 अगस्त को अलापुर थाने के गांव इमलिया नगला दिवासी सौदान ने गांव के ही वीरपाल को प्रकाश चंद्र दिखाते हुए उसका बैनामा अपनी मां राधिका देवी के नाम करा लिया गया।
-------
दूसरे को करना चाहा बैनामा तो पता चला फर्जीवाड़े का
बदायूं। बुजुर्ग प्रकाश चंद्र के अनुसार, उन्हें इस बात का पता तब चला जब विगत तीन सितंबर को इस जमीन का बैनामा उन्होंने कुछ दूसरे लोगों को करना चाहा। तभी उन्हें जानकारी हुई कि उनकी जमीन का बैनामा हो चुका है। प्रकाश चंद्र के अनुसार जमीन का सौदा करने वाला सौदान उनके भतीजे छविराम का बेटा है।
--------
एक पखवाड़े बाद लिखी गई एफआईआर
बदायूं। प्रकाश चंद्र के अनुसार, फर्जीवाड़े की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस की शरण ली, लेकिन पुलिस उनकी रिपोर्ट लिखने में लगातार आनाकानी करती रही। इसके बाद वह एसएसपी के पास गए। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने सौदान, उसकी मां राधिका देवी तथा वीरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good