भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सलोनी ने किया एमएलसी निधि से बनाए गए मार्ग का लोकार्पण
SAB KI BAAT
Sep 23 2025
1310
बदायूं। बदायूं विधानसभा के ग्राम नवादिया में एमएलसी बागीश पाठक की निधि से बने सीसी मार्ग का लोकार्पण भाजपा महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष सलोनी शुचि पाठक ने किया।
इस मौके पर पर सलोनी पाठक ने बताया कि वह एक वर्ष पूर्व विद्यालय के एक कार्यक्रम में यहां गई थी। उन्होंने स्कूल जाते छोटे-छोटे बच्चों को कीचड़ और दलदल में फंसते हुए देखा था। ग्रामवासियों द्वारा भी इस मार्ग के निर्माण की मांग की गई थी जिसको उनके द्वारा एमएलसी को अवगत कराया गया। उन्होंने त्वरित स्वीकृति हेतु 
पत्र लिखा। श्रीमती पाठक ने कहा कि यह मार्ग गांव के विद्यालय पर पहुंचने का मुख्य मार्ग था और ग्रामवासियों तथा छात्र-छात्राओं को बारिश के समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मार्ग के निर्माण से निश्चित तौर पर सभी को इसका लाभ होगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान विचित्र देवी, भाजपा नेता अंकित शाक्य, शैलेंद्र यादव, परमजीत यादव, खरजाना बेगम, धीरपाल श्रीवास्तव, रामविलास सागर, नंदकिशोर साहू, माधुरी दीक्षित, श्रवण मिश्रा सहित भारी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT