चार साल तक चलता रहा 'प्रेमालाप'...निकाह नहीं किया तो विधवा ने प्रेमी पर दर्ज कराया मुकदमा
SAB KI BAAT
Sep 23 2025
1910
बदायूं। पति की मौत के बाद चार साल तक विधवा और उसके प्रेमी के बीच प्रेमालाप चलता रहा। विधवा प्रेमिका ने निकाह के लिए कहा लेकिन प्रेमी टालता रहा। अंत में प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
मामला बिसौली के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक विधवा के पति की मौत करीब चार साल पहले हो गई थी। इसके बाद विधवा महिला का संबंध मोहल्ला नई बस्ती निवासी एक युवक मुईन के साथ हुआ। दोनों में प्रेम संबंध हो गए और दोनों की मर्जी से शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान विधवा लगातार मुईन से निकाह की बात करती रही लेकिन मुईन उसे टालता रहा। विगत रविवार की रात को जब मुईन विधवा प्रेमिका से मिलने आया तो उसने मुईन को कमरे में बंद कर लिया और निकाह का दबाव बनाने लगी। उस समय मुईन ने हां कर दी लेकिन बाहर निकलकर फिर मुकर गया। इसके बाद मंगलवार को विधवा ने मुईन के खिलाफ शारीरिक शोषण और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज करा दिया।
-----
मुख्य खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
- विधवा प्रेमिका से मिलने पहुंचा आशिक, महिला ने कमरे में कर लिया बंद...बोली-'निकाह का वायदा करो तब जाने दूंगी बाहर'
https://sabkibaat.in/post/badaun-news-badaun-samachar-vidhwa-premica-se-milne-pahuncha-aashik-mahila-ne-kamre-me-kiya-band
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
984
-
बदायूं समाचार
650
-
गतिविधियां
560
-
जिला
204
Recent Comment
-
by Anonymous
बदायूं के भाजपाई चोर हैं
-
by Anonymous
ये अनमोल डॉक्टर डोनेशन वाला है। ये और इसका बाप दोनों haraami है
-
by SAB KI BAAT
Good