सड़क हादसे में बेटे, नाती और धेवती ने गंवाई जान...सदमे में पिता की भी हार्टअटैक से मौत

सड़क हादसे में बेटे, नाती और धेवती ने गंवाई जान...सदमे में पिता की भी हार्टअटैक से मौत

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से बिल्सी के गुधनी गांव में छाया मातम

परिवार में होने वाले एक शादी समारोह में शामिल होने घर आ रहे थे तीनों लोग, उनकी मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाए बुजुर्ग शिवदयाल

बदायूं। बिल्सी क्षेत्र में एक साथ परिवार के तीन लोगों की मौत ने एक बुजुर्ग को ऐसा सदमा दिया कि उनको भी हार्ट अटैक आ गया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में चार लोगों की एक साथ मौत के कारण पूरे गांव में मातम पसर गया है। 


                              .शिवदयाल और जसवीर का फाइल फोटो.

बिल्सी के गांव गुधनी निवासी शिवदयाल के चार बेटे ओमपाल, जसवीर, राजेंद्र तथा अर्जुन हैं। ये लोग पंजाब के होशियारपुर जिले में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। दो अक्टूबर को ओमपाल की बेटी की शादी की तारीख तय की गई थी, जिसमें शामिल होने जसवीर किराये की पिकअप करके रविवार की रात अपने घर आ रहे थे।


जसवीर के साथ उसके भाई राजेंद्र की छह साल की बेटी संध्या तथा गांव राज बरौलिया निवासी शिवदयाल की बेटी का 10 साल का बेटा रोहित भी था। आधी रात के करीब उनकी पिकअप की करनाल और पानीपत के बीच किसी ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें जसवीर, रोहित और संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। जब यह खबर

शिवदयाल को लगी तो उन्हें हार्टअटैक आ गया। थोड़ी ही देर में उन्होंने भी दम तोड़ दिया। सोमवार देर रात जसवीर, रोहित और संध्या के शव गांव पहुंचे तो हर किसी की आंख नम हो गई। तीनों के शवों का अंतिम संस्कार मंगलवार को गुधनी में जबकि रोहित का उसके गांव राज बरौलिया में कर दिया गया। 

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto