यहां धूमधाम से मनेगा बालाजी महाराज का जन्मोत्सव...भक्त आएं और पुण्य कमाएं
SAB KI BAAT
Apr 22 2024
1220
बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंगलवार को अंजनी पुत्र श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक कार्यक्रमों के अनुसार मनाने की योजना बनाई गई। (नीचे और पढ़ें)-

मंदिर के पुजारी सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अंजनी लाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मनेगा। सुबह पांच बजे बालाजी का भव्य -दिव्य श्रृंगार नवीन वस्त्र आभूषण के साथ किया जाएगा। मिश्रा कीर्तन मंडल द्वारा सुबह छह बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आरंभ होगा। महा आरती एवं छप्पन भोग का दर्शन प्रातः नौ बजे, कन्या भोज सुबह 10 बजे एवं प्रसादी भंडारा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगा। उन्होंने सभी भक्तों से अपील की कि वे मंदिर में पधारकर कार्यक्रमों में सहभाग करके तथा प्रसाद ग्रहण कर पुण्यलाभ अर्जित करें। बैठक में कपिल रस्तोगी, रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, दीपक वैश्य, अरविंद वैश्य, राजू वैश्य, अनुराग शर्मा, कन्हैया मिश्रा, उमंग वैश्य,प्रशांत रस्तोगी, शिवम देवलऔर मनु अग्रवाल उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
996
-
बदायूं समाचार
656
-
गतिविधियां
593
-
जिला
237
Recent Comment
-
by Anonymous
हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार
-
by Anonymous
सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा
-
by Anonymous
Intresting information
SAB KI BAAT