84 घंटा हनुमान मंदिर पर मना बालाजी जन्मोत्सव, कार्यक्रमों संग भंडारे का आयोजन
SAB KI BAAT
Apr 23 2024
1590
बदायूं। सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर मंगलवार को अंजनी पुत्र श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव हर्षोल्लास एवं धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।भक्तों द्वारा जय श्रीराम, जय हनुमान के गान से वातावरण भक्तिमय हो गया।

मंदिर के पुजारी सुधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि श्री हनुमानजी कलयुग के जागृत देवता हैं। हनुमान जी की भक्ति करने से लोगों के सभी संकट मिट जाते हैं। मंगलवार को सुबह पांच पुजारी सुधीर मिश्रा ने श्री बालाजी हनुमान बाबा का भव्य -दिव्य श्रृंगार नवीन वस्त्र आभूषणों के साथ किया। मिश्रा कीर्तन मंडल द्वारा सुबह छह बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ आरंभ हुआ। महाआरती एवं छप्पन भोग का दर्शन सुबह नौ बजे, कन्याभोज सुबह 10 बजे एवं प्रसादी भंडारा दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ।

शाम तक चले भंडारे में लोगों ने लाइन में लगकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कपिल रस्तोगी, रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, दीपक वैश्य, अरविंद वैश्य, मुकुल गुप्ता, अनुराग शर्मा, कन्हैया मिश्रा, उमंग वैश्य,प्रशांत रस्तोगी, शिवम देवल, नवल कुमार, मनु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
1001
-
बदायूं समाचार
659
-
गतिविधियां
598
-
जिला
242
Recent Comment
-
by Anonymous
जनप्रतिनिधि महेश गुप्ता ही होगा। वो ही बपौती समझता है। बेटे को विधायक बनाने की जोगाड़ में है। पर बना नहीं पाएगा। बाप कहता है हरी बोल बेटा कहता है जेब खोल
-
by Anonymous
कुशाग्र ko ही मिलेगा टिकट
-
by Anonymous
कुत्ता साला
SAB KI BAAT