आरएसएस ने मनाया संघ संस्थापक हेडगेवार का जन्मदिन

आरएसएस ने मनाया संघ संस्थापक हेडगेवार का जन्मदिन

बदायूं। मीरा जी की चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भारतीय हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वयंसेवकों ने एक दूसरे को तिलक चंदन लगाकर भारतीय हिंदू नववर्ष शुभकामनाएं दीं। 

मुख्य वक्ता देवदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाया जाता है। आज के दिन से ही प्रकृति में नव पल्लव एवं नव पुष्पों के द्वारा प्रकृति में नवीन उल्लास प्रदर्शित होता है। आज के दिन ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण प्रारंभ किया। संत झूलेलाल एवं संघ संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार का जन्मदिन मनाया जाता है तो शक्ति की देवी मां दुर्गा का पूजन नवरात्रि के रूप में किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के विभाग संघ चालक सुनील कुमार गुप्ता एवं अध्यक्ष प्रोफेसर जीवन रहे। कार्यक्रम में कुशल वैश्य, तनिष्क रस्तोगी, चंद्रपाल, रेवती प्रसाद शर्मा,  मून गुप्ता, मनोज शर्मा, अभिनव सक्सेना, अमृतपाल सिंह, मुनेंद्र पाल, कालका प्रसाद गंगवार, राम सिंह राजपूत, दिनेश कुमार , सचिन वर्मा, अजय रस्तोगी एवं राजकुमार सिंह सेंगर आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Cancel Reply

Your email address will not be published.

Follow US

VOTE FOR CHAMPION

Top Categories

Recent Comment

  • user by Anonymous

    हा...हा...हा.. मोदी का चित्रहार

    quoto
  • user by Anonymous

    सोच रहे होंगे की अब बैठ गए कुर्सी पर तो कौन ही हटाएगा

    quoto
  • user by Anonymous

    Intresting information

    quoto