भाजपा ने हरप्रसाद सिंह पटेल को बनाया राष्ट्रीय परिषद सदस्य
SAB KI BAAT
Dec 15 2025
1560
पार्टी के प्रांतीय परिषद सदस्य और जिलाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं
बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए हरप्रसाद सिंह पटेल को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य नियुक्त किया है। इसे संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से अहम कदम माना जा रहा है।

हरप्रसाद सिंह पटेल लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं और उन्होंने संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। साल 1998 से 2002 तक वह पार्टी की प्रांतीय परिषद के सदस्य रहे तो 2003 से 2007 तक जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। श्री पटेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।

कहा जा रहा है कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत जुड़ाव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ ही कुर्मी बिरादरी में उनकी मजबूत पकड़ भी इसका एक कारण है। साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है। इस दृष्टि से भी उनकी इस पद पर नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि वे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही संगठन विस्तार और जनसंपर्क के कार्यों में भी उनका अनुभव पार्टी के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इधर, हर प्रसाद सिंह पटेल ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
Leave a Reply
Cancel Replyमुख्य समाचार
VOTE FOR CHAMPION
Recent News
Get Latest News
Subscribe to our newsletter to get the latest news and exclusive updates.
Top Categories
-
अपराध/ घटनाक्रम
990
-
बदायूं समाचार
654
-
गतिविधियां
576
-
जिला
220
Recent Comment
-
by SAB KI BAAT
सबसे पहले, सबकी बात
-
by Anonymous
दुखद
-
by Anonymous
Haraami docter